Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार देर रात 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



आयुष पुत्र स्वर्गीय सुनील कक्षा सात का छात्र था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात लगभग आठ बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।

आयुष दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता का निधन 10 वर्ष पूर्व हो चुका है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments