Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव व परिक्रमा से पूर्व पूर्ण हों परिक्रमा पथ के निर्माणाधीन कार्य...

दीपोत्सव व परिक्रमा से पूर्व पूर्ण हों परिक्रमा पथ के निर्माणाधीन कार्य – मंडलायुक्त


अयोध्या । मंडलायुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के साथ लोक निर्माण विभाग, एनएच और एनएचएआई के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त सभागार में हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि दीपोत्सव एवं परिक्रमा से पूर्व परिक्रमा मार्गों पर चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में हर हाल में पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण से संबंधित अड़चनें हैं, उनका त्वरित निस्तारण कर कार्य में तेजी लाई जाए। यदि कार्य में शिथिलता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में धर्मपथ (एनएच-27 से नयाघाट पुल तक), बसखारी मार्ग पर मया बाजार फोर लेन बाईपास, बिल्हरघाट बंधा मार्ग का चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चैनज कार्य, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के 4-लेन चौड़ीकरण, बजरंग पथ व आस्था पथ समेत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने बरसात के कारण विलंबित कार्यों में तेजी लाने और 84 कोसी, 14 कोसी व पंचकोसी मार्गों पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनएचएआई के रिंग रोड प्रोजेक्ट की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा कि रिंग रोड निर्माण से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी से साझा कर शीघ्र समाधान कराया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments