Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला से छेड़खानी व मारपीट करने के आरोपियों पर हो बुलडोजर एक्शन

महिला से छेड़खानी व मारपीट करने के आरोपियों पर हो बुलडोजर एक्शन


◆ अधिवक्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


◆ इनायतनगर मार्ग पर फारच्यूनर व थार सवार लोगो ने महिला व उसके परिजनों से किया था मारपीट


अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में दवा लेकर लौट रही महिला से छेड़खानी व मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। घटना के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार से मुलाकात किया। अधिवक्ताओं ने उन्हें मामले में कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा।

            बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश पाण्डेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने और उनके द्वारा अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए उसे ध्वस्त करने की मांग की। मौके पर अमित कुमार मिश्रा, सूर्य नारायण, गणेश शंकर शुक्ला सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लिया गया है। सीओ से वार्ता की गई है। मामले में जांच कराई जाएगी। अगर उनके घर जंगल झाड़ी में बने है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

वहीं प्रकरण 10 अगस्त रविवार शाम लगभग 3ः30 बजे मिल्कीपुर-गदुरही मार्ग का है। जहां फारच्यून सवार दबंगों ने ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं और एक युवक को ओवरटेकिंग के विवाद में रोककर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई, मोबाइल व गले की चेन छीन ली गई। पीड़िता द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट, छेड़खानी, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments