Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकेंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य ने एनटीपीसी टांडा का...

केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य ने एनटीपीसी टांडा का किया दौरा

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ आईएएस एवं सदस्य तकनीकी रमेश बाबू वी. का आगमन हुआ। अयोध्या हवाई अड्डे पर एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान अतिथियों ने संयंत्र संचालन, सुरक्षा उपायों और एनटीपीसी टांडा की विभिन्न विकासात्मक पहलों का अवलोकन किया। उन्होंने सरयू भवन गेस्ट हाउस, एनएफएनडीआरसी, स्टेज-II कंट्रोल रूम और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया तथा एसएमसी सदस्यों और अन्य अधिकारियों से संवाद भी किया।
अतिथियों ने एनटीपीसी की सतत विकास पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और सरयू घाट का भ्रमण किया। इस दौरान संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, भविष्य की दक्षता और स्थिरता बढ़ाने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एनटीपीसी टांडा परिवार ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्य (तकनीकी) के बहुमूल्य सुझावों और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments