Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्लॉक परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप

ब्लॉक परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप


अंबेडकर नगर। रविवार सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा शुरू किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अशोक विहारी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय बुधु पुत्र राम नयन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक को शराब पीने की आदत थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments