Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सुनील श्रीवास्तव संभालेंगे बार एसोसिएशन की बागडोर, सचिव पद पर अरविंद त्रिपाठी...

सुनील श्रीवास्तव संभालेंगे बार एसोसिएशन की बागडोर, सचिव पद पर अरविंद त्रिपाठी का कब्ज़ा

0
17

अंबेडकर नगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनावी संग्राम का अंत शुक्रवार को परिणामों की घोषणा के साथ हो गया। इस बार अध्यक्ष की कुर्सी पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने कब्ज़ा जमाया, जबकि सचिव का ताज अरविंद त्रिपाठी के सिर सजा। शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर मतगणना केंद्र में तब्दील रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर से शुरू हुई गिनती शाम तक जारी रही। चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। अध्यक्ष पद की जंग में सुनील श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार त्रिपाठी को 450 मतों के बड़े अंतर से मात दी। अधिवक्ता समुदाय का मानना है कि उनकी यह जीत, वर्षों की निष्ठा, सेवाभाव और मजबूत जनसंपर्क का परिणाम है। सचिव पद पर अरविंद त्रिपाठी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। मतदाताओं ने उनके अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रिय भूमिका को सराहा और अपना समर्थन दिया। परिणाम आते ही समर्थकों में उल्लास की लहर दौड़ गई। परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप, मिठाइयों का वितरण और फूलमालाओं के साथ विजेताओं का स्वागत होता रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here