Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझाड़-झंखाड़ और गंदगी से घिरा गांव, सावन में पूजा-पाठ भी हुआ कठिन

झाड़-झंखाड़ और गंदगी से घिरा गांव, सावन में पूजा-पाठ भी हुआ कठिन


आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर बर्जी में सफाईकर्मी की लापरवाही के चलते गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और रास्तों पर उगे झाड़-झंखाड़ के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बरसात के इस मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं के भय ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। गांव के शशिकांत मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डिंपल, विनीत मिश्रा सहित कई ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन माह में महिलाएं धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ के लिए जाती हैं, लेकिन गंदगी और झाड़-झंखाड़ के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी सूर्यनाथ निषाद बार-बार कहने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सफाईकर्मी उल्टे धमकी देता है और कहता है कि जिससे मर्जी शिकायत कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला। गांव में व्याप्त गंदगी और सफाई कर्मी की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था बहाल कराई जाए और लापरवाह सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments