Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवानिवृत कर्मचारियों ने ग्रहण किया कांग्रेस की सदस्यता

सेवानिवृत कर्मचारियों ने ग्रहण किया कांग्रेस की सदस्यता

अयोध्या। सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडे तथा रिटायर्ड बीडीओ अबूबकर खान के नेतृत्व में सेवानिवृत कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने सभी को पार्टी का झंडा देकर सदस्यता ग्रहण कराई। संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राजकुमार पांडे जैसे अनुभवी अधिकारी व उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यह सिर्फ सदस्यता नहीं, बल्कि भरोसे की वापसी है। पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा कि भाजपा सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों से नाराज़ होकर सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी कांग्रेस के साथ आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि आज महिला, कर्मचारी, युवा और किसान सब हताश हैं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रेमानंद चतुर्वेदी, जटाशंकर मिश्र, अनुराग पांडे, कृपा शंकर मिश्रा, रामेंद्र पांडे, वीरेंद्र पांडे, विजय पांडे ,शिव कुमार पांडे, रामनाथ यादव, राजेश यादव, रामसूरत यादव सिराज अहमद अशरफ प्रधान रोहित पांडे दीपक गौड़ बबलू पांडे बृजमोहन मिश्रा करुणाकर पांडे रामजी सिंह रामनाथ पासवान नारायण पाल सिंह जगन्नाथ यादव अजय श्रीवास्तव साहुल अहमद श्यामलाल पासवान प्रकाश गौड़ अंजनी कुमार मिश्रा अबू बकर खान प्राइवेट अधिकारी कमलनयन वर्मा चंद्र प्रकाश वर्मा सोहनलाल पासी दुर्गेश मौर्य आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्रमणि पांडे ,उमेश उपाध्याय, अशोक कुमार राय, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर देव वर्मा, सरजू प्रसाद वर्मा, ताज मोहम्मद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments