Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी एक अगस्त को मुखबिर की सूचना पर जलालपुर-बसखारी मार्ग स्थित बरौना मोड़ के पास से की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि कुछ माह पूर्व अमोला बुजुर्ग निवासी मोहम्मद साहबान ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया था। ग्रामवासियों की सतर्कता के चलते वह पहले प्रयास में किशोरी को लेकर भाग नहीं सका, लेकिन इसके बाद से वह लगातार मोबाइल पर संपर्क बनाए रखता था।

22 जुलाई को किशोरी के पास से एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ, जिसे परिजनों ने जब्त कर लिया था। इसके अगले दिन यानी 23 जुलाई को शाम लगभग बजे किशोरी घर में रखे 5500 रुपये और अपनी मां का मोबाइल लेकर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा अशरफपुर निवासी नबी अहमद के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। एक अगस्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments