Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पद के लिए...

बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पद के लिए खरीदे गए नामांकन पत्र, शनिवार अंतिम दिन


जलालपुर, अंबेडकर नगर। बार एसोसिएशन जलालपुर के आगामी 12 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होते ही अधिवक्ताओं में हलचल तेज हो गई। पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कई दावेदारों ने पर्चा खरीदा।

अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार यादव और कृपा शंकर मौर्य ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर हाशिम रजा व योगेश कुमार शुक्ला ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं, मंत्री पद के लिए पंकज मिश्रा और घनश्याम वर्मा ने पर्चा लिया है।

हालांकि संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पदों के लिए अब तक किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है, जिससे इन पदों पर अभी सस्पेंस बरकरार है। चुनाव अधिकारी घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच चार अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक की जाएगी, जबकि उसी दिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक पर्चा वापसी की प्रक्रिया चलेगी।

चुनाव 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सम्पन्न होगा, और उसी दिन मतगणना का कार्य अपराह्न साढ़े तीन बजे से शुरू किया जाएगा। अधिवक्ताओं में इस बार के चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments