Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा सहित 7 लोगों को बरी किए जाने...

मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा सहित 7 लोगों को बरी किए जाने पर अयोध्या में जश्न, हनुमानगढ़ी में बंटे लड्डू


अयोध्या। मालेगांव बम विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सातों आरोपियों को बाइज्जत बरी किए जाने के बाद पूरे देश में जहां सियासी हलचल तेज है, वहीं अयोध्या में इस फैसले पर खुशी का माहौल देखने को मिला। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इस निर्णय को सनातन की विजय बताया और श्रद्धालुओं में लड्डू बांटकर खुशियां मनाईं। राजू दास ने हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर देश की न्यायपालिका का आभार जताया। उन्होंने कहा, जिस भगवा को आतंकवाद से जोड़ा गया था, आज उसी भगवा की गरिमा पुनः स्थापित हुई है। 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई गई थी, अब कोर्ट के फैसले ने न्याय किया है।

महंत राजू दास ने इस मौके पर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, क्या अब सोनिया गांधी माफी मांगेंगी? क्या वो नेता जो लगातार सनातन धर्म को अपमानित कर रहे थे, अपने बयान वापस लेंगे?”

उन्होंने आगे कहा, सनातन धर्म हर कंकर में शंकर को देखता है, ऐसे धर्म को आतंकवाद से जोड़ना एक गहरी साजिश थी। हम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं और इसे धर्म की जीत मानते हैं। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और ‘जय श्रीराम’ व ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। यह फैसला सिर्फ सात लोगों की रिहाई नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments