Friday, March 6, 2026
HomeNewsप्रदेशहत्या कर फेंका गया महिला सिपाही शव, चार दिनों से थी लापता

हत्या कर फेंका गया महिला सिपाही शव, चार दिनों से थी लापता

◆ सुबेहा थाने में तैनात थी मृतका, चार दिन पहले महादेवा में ड्यूटी के लिए निकली थी घर से


◆ सुल्तानपुर निवासी महिला सिपाही की 2017 में हुई थी नियुक्त


फाइल फोटो

बाराबंकी। चार दिनों से लापता महिला सिपाही का शव बुधवार को मसौली थाना क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवें के किनारे बिंदौरा के पास झाड़ियां में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर आईजी अयोध्या व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। आईजी ने महिला सिपाही की किसी मोटिव के लिए हत्या किए जाने की बात कही है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कराई है। मृतका की पहचान सुल्तानपुर निवासी युवती की रूप में हुई है। जो सुबेहा थाने में तैनात थी।


 सिर पर चोट के निशान व चेहरा जलाने की कोशिश: पुलिस के अनुसार बरामद शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। जो शव सड़ने लगा था। मृतका की दोनों आंखें गायब है। उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि कई दिनों से झाड़ियां में पड़े शव को जानवरों ने नोच डाला है।

सुबेहा थाने में तैनात महिला सिपाही (28) की अपने साथी सिपाही के साथ प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। जिस पर पिछले साल महिला ने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।  मगर कोर्ट के 164 के हुए बयान उसने आरोपी के साथ कोर्ट मैरिज की बात कही। आगे कार्यवाही से इंनकार कर दिया। पुलिस ने आगे कार्रवाई नहीं की। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में कोर्ट मैरिज करने वाले साथी सिपाही (पति ) ने ही हत्या कर शव खेत में फेंका है। जो वर्तमान में हरदोई जिले में तैनात है। आरई हरदोई यशवंत कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही इंद्रेश मौर्य एआरओ की परीक्षा के लिए 26 जुलाई से छुट्टी पर है। उधर, मृतका सुबेहा थाने में 11 अगस्त 2024 से तैनात है। वह 27 जुलाई को महादेवा लोधेश्वर में ड्यूटी के लिए निकली थी।


फॉरेंसिक टीम ने हत्या कहीं और कर शव फेंकने की जताई आशंका 


आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की जांच में दूसरे स्थान पर हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही का कुछ दिन पहले साथी सिपाही इंद्रेश मौर्य पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। प्रथम दृष्टया आरोपी सिपाही (पति) पर ही हत्या करने की आशंका है। क्योंकि घटनास्थल से किसी मोटिव के लिए हत्या किया जाना प्रतीत होता है। उन्होंने महिला सिपाही से रेप पुष्टि नहीं की। आरोपी को हिरासत में लेने के लिए पुलिस प्रयास में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments