Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवागत मंडलायुक्त राजेश कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार, श्रीरामलला के दर्शन के...

नवागत मंडलायुक्त राजेश कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार, श्रीरामलला के दर्शन के बाद लिया आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण


शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता : मंडलायुक्त


अयोध्या भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार ने आज अयोध्या मंडलायुक्त के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। आयुक्त कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त समारोह में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, अपर आयुक्त प्रशासन अजय कान्त सैनी, और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, संभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं — स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण तथा रोजगारोन्मुखी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा।

इससे पूर्व श्री राजेश कुमार का प्रातः अयोध्या आगमन हुआ, जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी, फिर कनक भवन, और अंत में श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन उपरांत वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

कार्यभार ग्रहण के बाद मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन अजय कान्त सैनी के साथ आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें आयुक्त कोर्ट रूम, जेडीसी कार्यालय, डीएसडीओ कार्यालय, एवं अन्य पटल व कार्यालयीन व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments