अयोध्या। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने सीएसआर फंड से महानगर में दो सुलभ शौचालय का निर्माण कराया है। जिसकी शुरूआत सोमवार को हुई। आठ-आठ सीटों वाले सुलभ शौचालय परिसर क्रमशः चौधरी चरण सिंह घाट (बाईं ओर) एवं साकेत पेट्रोल पंप के पास स्थापित किए गए हैं। शुरूआत पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के निदेशक व सह चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वच्छता को जीवन का मूलभूत हिस्सा बताते हुए इस तरह की पहल को सराहनीय बताया।
मौके पर सुलभ इंटरनेशनल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. लिली गुप्ता, वाइस चेयरमैन प्रवीण सिंह उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के नियंत्रक फतेह बहादुर सिंह, सुलभ के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।