Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोतिगरपुर में ट्रक की टक्कर से तीन कांवरिए घायल

मोतिगरपुर में ट्रक की टक्कर से तीन कांवरिए घायल


बसखारी अम्बेडकर नगर। सोमवार की देर शाम बसखारी थाना क्षेत्र के एन एच 233 पर मोतिगरपुर के निकट ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवरियों के साथ एक अन्य कांवरिया भी घायल हो गया। टक्कर लगते ही शिव भक्तों में आक्रोश फैलने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल कांवरियों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो कांवरियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायल कांवरियों के खबर को सुनकर चेयरमैन ओमकार गुप्ता भी अस्पताल में पहुंच गए, कांवरियों का हाल-चाल जाना। वही  प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ी घटना होने से बच गया। मिली जानकारी के अनुसार  बसखारी थाना क्षेत्र के घेरवां मरौंचा निवासीगण रामधनी (50)पुत्र रामनाथ व सुनील (18)पुत्र राधेश्याम अपनी मोटरसाइकिल से अयोध्या से जल लेकर अपने शिवालय स्थल पर जा रहे थे कि एन एच 233 पर मोतिगरपुर कट के पास सामने से आ रही ट्रक के चालक ने सुनील की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों कांवरिया छिटककर दूर गिरे तथा कांवरियों का मोटरसाइकिल ट्रक के भीतर घुस गयी। मौके पर मौजूद अंकित पुत्र दिनेश निवासी बसखारी भी चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गया। कांवरियों की घायल होने की सूचना मिलते ही मौके पर आवागमन कर रहे अन्य कांवरियों में आक्रोश फैलने लगा तथा मौके पर कांवरियों कुछ भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह को सूचना दी। संत कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा दोनों गंभीर रूप से घायल रामधनी व सुनील को तत्काल अपने वाहन से सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने तत्काल ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक हुआ क्लीनर को हिरासत में ले लिया तथा अन्य कांवरियों को समझा बुझाकर उनके गंतव्य को भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि कांवरियों को समझा बूझकर उनके गंतव्य को भेज दिया गया है‌। घायल कांवरियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रक, ट्रक चालक तथा क्लीनर को अभिरक्षा में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments