Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरोहीपुरा में बाढ़ राहत केंद्र को जोड़ने वाला मार्ग बना सवालों का...

बरोहीपुरा में बाढ़ राहत केंद्र को जोड़ने वाला मार्ग बना सवालों का केंद्र


आलापुर, अंबेडकर नगर। जहागीरगंज विकासखंड के अंतर्गत बरोहीपुरा गांव में बन रहे बाढ़ राहत केंद्र को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हो रहे खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की चर्चाएं जोड़ पकड़ रही हैं। चर्चा है कि निर्माण कार्य में पीली ईंटों का प्रयोग हो रहा है, जिससे जल्द ही यह मार्ग अपनी पुरानी स्थिति में लौट सकता है। चर्चा है कि शिकायत के बाद भी किसी प्रकार की रोक या जांच की कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य में प्रयुक्त इन ईंटों को ढकने के लिए उन पर मिट्टी भी डाली जा रही है, जिससे ईंटों की असलियत छिपाई जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं, जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जहागीरगंज से संपर्क किया गया तो उन्होंने ईंट की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों को नकारते हुए कहा कि ईंट का रंग भले ही पीला है, लेकिन ईंटें मजबूत हैं और निर्माण मानकों के अनुरूप ही कार्य कराया जा रहा है।

हालांकि, ग्रामीणों की ओर से लगातार हो रही शिकायतों और निर्माण स्थल पर स्पष्ट नजर आ रही गुणवत्ता में कमी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। क्षेत्रीय जनता की मांग है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बाढ़ राहत केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments