◆ उपभोक्ताओ और ग्रामीणों के आक्रोश को देख ताला जड़ कर भागे कर्मचारी
अयोध्या। विद्युत समस्या को लेकर विद्युत उपकेंद्र मंगारी रामनगर मे मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीणो ने मंगलवार सुबह 10 बजे विद्युत उपकेंद्र मंगारी मे पहुंच कर घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख विद्युत उप केंद्र पर मौजूद बिजली कर्मी सप्लाई बंद करके और विद्युत उपकेंद्र में ताला जड़कर फरार हो गए।
प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान अनिल राजपूत, सुभाष वर्मा, राजन सिंह, बजरंग सिंह सहित उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जैसी समस्याओं से काफी दिक्कत हो रही हैं। बताया कि विद्युत उपकेंद्र मंगरी रामनगर के अतर्गत चार विद्युत फीडर कोछा, खजुरहट, बैती कला और चौरे बाजार संचालित हैं। पिछले 1 महीने से विद्युत व्यवस्था बदतर हो गई है। मुश्किल से 5 से 6 घंटे विद्युत सप्लाई हो रही है वह भी टुकड़ों में। आधे घंटे बाद ट्रिपिंग हो रही है लो वोल्टेज के चलते निजी नलकूप और अन्य उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। धरना प्रदर्शन में बैती कला, चौरे बाजार, पाली पूरब, परोमा, मागारी, रंडौली पश्चिम पाली चौरे चदौली, भरहू खाता, खिदिरपुर, रामनगर आदि गांव के ग्रामीण और उपभोक्ता शामिल रहे।
धरना प्रदर्शन मे राजन सिंह, बजरंग सिंह, सुभाष वर्मा, सुभाष तिवारी, धनंजय तिवारी, फकरे आलम, मनीष सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह, समीर नवाब, लोहा यादव, राकेश सिंह, राजा तिवारी, रामसूरत यादव आदि शामिल रहे।