Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकारी स्कूलों के विलय के विरोध में राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विलय के विरोध में राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर महिला इकाई ने मंगलवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम अरुण मणि तिवारी को सौंपा। महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया को तत्काल रोकने, रसोइयों की पुनः बहाली, सम्मानजनक मानदेय, नियमित नियुक्ति और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आरटीई कानून के तहत हर बस्ती के एक किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक विद्यालय और तीन किलोमीटर के भीतर उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा, महासचिव फैमीदा कुरैशी, पूनम गुप्ता, मंजू शर्मा, प्राची यादव, एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव, गोविंद यादव, जितेंद्र प्रजापति सहित कई अधिवक्ता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments