Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा मंझरिया गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय किसान विजय प्रकाश पांडे की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में खराब बिजली तार को ठीक कर रहा था, तभी अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 14 और 10 वर्ष है। घटना की सूचना पाकर सोमवार सुबह स्थानीय लेखपाल ने भी मौके का निरीक्षण किया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments