Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेडिकल कॉलेज के वेटिंग एरिया से महिला का सामान चोरी, केस दर्ज

मेडिकल कॉलेज के वेटिंग एरिया से महिला का सामान चोरी, केस दर्ज


अयोध्या। दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की तीमारदार महिला का कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17 जुलाई की तड़के सुबह करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित महिला मालती तिवारी निवासी गोले का मंदिर, मध्य प्रदेश ने कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वह अपनी सास की देखभाल के लिए मेडिकल कालेज आई थी। 16 जुलाई की रात वह अपने बच्चों के साथ पांचवें तल पर बने वेटिंग एरिया में सो गई थीं। सुबह जब वह उठीं तो उनका सामान गायब था। चोर उनके बैग से 10,000 नकद व सोने-चांदी के जेवरात (मंगलसूत्र, झुमके, पायल आदि) लेकर फरार हो गया।

मालती ने बताया कि पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस सहायता केंद्र में इसकी शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत एफआईआर संख्या 0416 दर्ज कर ली है। जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक अजीत कुमार पासवान को सौंपा गया है।

पीड़िता ने पुलिस से चोरी गया नकदी व आभूषण बरामद कराने की गुहार लगाई है। घटना के बाद से तीमारदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments