Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमकरसंक्रांति के पर्व पर सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल खिचड़ी भोज का...

मकरसंक्रांति के पर्व पर सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन

बसखारी अंबेडकर नगर। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी के पावन पर्व पर आगामी 15 जनवरी को श्री नमो डिवहारे बाबा सेवा संस्थान नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा दरगाह के तत्वाधान में सुंदरकांड एवं खिचड़ी भोज के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में बीते कई दिनों से खिचड़ी के पावन पर्व पर सुंदरकांड एवं खिचड़ी भोज के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य बीते कई दिनों से से किया जा रहा है। तैयारियों के संदर्भ में जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता ने बताया कि बीते कई वर्षों से नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित डिवहारे बाबा के स्थान पर धार्मिक कार्यों के आयोजन के साथ खिचड़ी के पावन पर्व पर सुंदरकांड एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों के साथ जनपद के भी कई वरिष्ठ गणमान्य नेता एवं समाजसेवी एवं पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरिओम गुप्ता,लालता प्रसाद, मनोज, विश्वनाथ,  राम लोटन राजेश गुप्ता मनोज गुप्ता ओम प्रकाश जी दयाराम निषाद जी धर्मवीर निषाद जी कृष्ण कुमार मूलचंद, शिव प्रसाद, राधेश्याम, गणेश प्रजापति, शिवम प्रजापति ,राजा साहू, दीप चंद गुप्ता कुछ लगता आदि लोग जुटे हुए हैं।


नगर में शान्ति एवं खुशहाली के लिए महिलाओं ने धार देकर की पूजा अर्चना


नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित डिवाहरे बाबा धर्म स्थल पर जहां एक तरफ सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल खिचड़ी भोज की तैयारियों मे आयोजक मंडल के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को डिवहरे बाबा धार्मिक स्थल पर पहुंच कर डीह कालीकट को विशेष प्रिय धार अर्पित करते हुए नगर में शान्ति एवं खुशहाली के लिए विशेष पूजा अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments