◆ मेडिकल कॉलेज के ऑडोटोरियम आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
अम्बेडकर नगर। विद्यामंदिर क्लासेस द्वारा विजेता नामक एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के ऑडोटोरियम में किया गया, जिसमें जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनकी उत्कृष्टता को पहचानने के लिए उन्हें प्रमाणपत्र, मेडल और दो करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, महामाया मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ अमित पटेल व जिला विद्यालय निरीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने भविष्य के इन राष्ट्रनिर्माताओं को प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस आयोजन में दो सौ से अधिक छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही जिले के 70 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्यो और शिक्षकों को भी उनकी भूमिका और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यामंदिर क्लासेस वर्ष 1986 से शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है और अब तक 25 हजार से अधिक छात्रों के इंजीनियरिंग व नीट के सपनों को साकार कर चुका है। संस्था लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारियों के लिए छात्रों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन दे रही है।
समय-समय पर छात्रवृत्ति परीक्षाओं का आयोजन कर सभी वर्गों के छात्रों को नाममात्र शुल्क पर उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराता है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को साकार कर सकें। संस्था ने राज्य के सभी अभ्यर्थियों को हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया है।
यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरक पहल है, बल्कि यह छात्र-शिक्षक के रिश्ते को और भी मजबूत करता है एवं शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देता है। कार्यक्रम का संचालन आयशा ने किया। इस दौरान वहां सेंटर हेड अजीत, अनीश पाण्डेय, कशिश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सेंटर हेड अजीत ने बताया कि अकबरपुर में पुरानी तहसील के निकट पीएनबी बैंक के नीचे विद्यामंदिर क्लासेस का सेन्टर संचालित है।