Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत नगपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 24 वर्षीय युवक ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नीरज पांडे (24) पुत्र शिवमंगल पांडे निवासी नगपुर ने घर के भीतर शटर बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुला देखा तो शक होने पर खिड़की से झांककर देखा, जहां नीरज फांसी के फंदे पर झूलता मिला। यह दृश्य देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घटना की सूचना तत्काल जलालपुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक नीरज नशे का आदी था और वह तीन भाइयों व चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में दो बहनों की शादी हो चुकी है। नीरज की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments