Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामकर संक्रान्ति पर अयोध्या पुलिस के सहयोग से खिचड़ी भोज आयोजित

मकर संक्रान्ति पर अयोध्या पुलिस के सहयोग से खिचड़ी भोज आयोजित

अयोध्या। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में अयोध्या स्थित बूथ नंबर 4 पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व डीजी डॉ सूर्य कुमार शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम का शुरुवात सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास और अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। अयोध्या पुलिस के सहयोग से खिचड़ी भोज का यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से अनवरत चल रहा है।
हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र पांडे और उनके सहयोगियों द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम कराया जाता है। दिनेश चंद्र पांडे ने बताया कि खिचड़ी भोज का यह कार्यक्रम बूथ नंबर 4 पर प्रतिवर्ष कराए जाता है कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के मकान महंत बलराम दास और अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के द्वारा किया। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जाता है जिसमें आसपास के लोग समाजसेवी एवं संत महात्मा शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। खिचड़ी भोग के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय, मनोज जायसवाल, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, कोतवाली अयोध्या के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, एसआई सुरेश यादव, सुजीत श्रीवास्तव रिंकू पांडेय, रिटायर्ड इंजीनियर मोहनलाल पांडेय, रिटायर्ड एसआई गोपाल, रिटायर्ड एसआई संतोष कुमार गिरी, विपिन तिवारी, बृजेश सिंह, कृष्णानंद तिवारी, राम नयन तिवारी, पूर्व प्रधान मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments