अम्बेडकरनगर। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को आलापुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें भारतीय राजनीति का आदर्श जनप्रतिनिधि और जनता के सच्चे हितैषी के रूप में वर्णित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि प्रमोद तिवारी न सिर्फ एक कुशल सांसद हैं, बल्कि वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की लगातार आवाज बनकर संसद से लेकर सड़क तक संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर देशभर में उनके लिए दुआओं की बारिश हो रही है।
गोष्ठी में बतौर अध्यक्ष डॉ. निरजूराम और संचालन सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी के समन्वय में आयोजित आयोजन में पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमुना प्रसाद तिवारी, रमाशंकर उपाध्याय, मो. अमीन खां, दूधनाथ पांडेय सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके हाथों केक कटवाकर प्रमोद तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि प्रमोद तिवारी ने जनता की सेवा को अपना धर्म और कर्म बनाया है।
संजय तिवारी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व और संकल्पों को ज़मीन पर उतारने में प्रमोद तिवारी जी ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम को जिला महासचिव अमरनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जोखन सिंह, इमरान गांधी, सुरेंद्र यादव, पुष्पलता, आशुतोष मिश्रा समेत कई कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। इस मौके पर राधेश्याम चौहान, डॉ. राम किशोर मौर्य, सोनू, लाल मोहम्मद, इरशाद अली, सिद्धार्थ, नबीरजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।