Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, कमहरियाघाट...

प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, कमहरियाघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

आलापुर, अंबेडकरनगर। श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी पीजी कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रबंधक व सेवानिवृत्त इंजीनियर सुरेंद्रनाथ सिंह का बुधवार की सुबह लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था, जहां सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सरल, विनम्र और सौम्य व्यक्तित्व के धनी सुरेंद्रनाथ सिंह पिछले एक दशक से कॉलेज के प्रबंधकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनके नेतृत्व में कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। उनके पिता व कॉलेज के संस्थापक स्व. राधेश्याम सिंह ने जिस शिक्षा मिशन की शुरुआत की थी, उसे सुरेंद्रनाथ सिंह ने पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाया। इंजीनियर पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई, जिससे शिक्षा से वंचित रहने वाले अनेक छात्र-छात्राओं को जीवन में नई दिशा मिली।

उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय व्यक्तित्व को विदाई दी। कमहरियाघाट स्थित सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह (प्रबंधक, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज) ने दी।

अंतिम संस्कार में विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अनीता कमल, डॉ. विजय प्रताप सिंह, गंगा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित गिरी, चेयरमैन विनोद प्रजापति, समाजसेवी योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, प्रेस क्लब आलापुर अध्यक्ष प्रदीप पांडे, विधायक त्रिभुवन दत्त, प्रबंधक हरिप्रसाद तिवारी, व्यवस्थापक राज बहादुर सिंह, पंडित हौसला प्रसाद मिश्र समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

उनका निधन न केवल एक शिक्षण संस्थान के कुशल संचालक का चला जाना है, बल्कि क्षेत्र ने एक मार्गदर्शक और समाजसेवी को खो दिया है। उनकी स्मृति और योगदान सदैव चिरस्मरणीय रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments