Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअष्टखंभा के संरक्षण को लेकर पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, मंत्री ने...

अष्टखंभा के संरक्षण को लेकर पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, मंत्री ने दिया आश्वासन


अम्बेडकर नगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर स्थित ऐतिहासिक स्थल अष्टखंभा के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अब एक नई उम्मीद जगी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अष्टखंभा के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के ज़िला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, ज़िला महासचिव रामनायक राजभर, लोरपुर से सभासद अनिल राजभर समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि अष्टखंभा नागवंशीय राजभर समाज की ऐतिहासिक धरोहर है, जो उनकी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। यह स्थल राजभर समाज ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण हिंदू समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। ऐसे में इसके संरक्षण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए अष्टखंभा के संरक्षण को अगली कार्ययोजना में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी इस ऐतिहासिक धरोहर के जीर्णोद्धार को लेकर सकारात्मक संकेत दिए जा चुके हैं। ऐसे में इस मुलाकात को अष्टखंभा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

अखिल भारतीय राजभर संगठन और विवेक मौर्य की इस पहल से राजभर समाज सहित जनपदवासियों में उत्साह है। अष्टखंभा के जीर्णोद्धार की आस को बल मिलने से हिंदू जनमानस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments