Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने किया द रिवाइवा रेस्टोरेंट का उद्घाटन

महापौर ने किया द रिवाइवा रेस्टोरेंट का उद्घाटन


अयोध्या। द रिवाइवा रेस्टोरेंट का महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मंगलवार को उद्घाटन किया। रेस्टोरेंट बाटा शोरूम के सामने, नहर बाग, रामपथ रोड, स्थित है। प्रोपराइटर विजय शुक्ला ने बताया कि हमारा रेस्टोरेंट शुद्ध शाकाहारी है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी क्वालिटी का खाना दिया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक बार हमारे रेस्टोरेंट में आए और अच्छे स्वादिष्ट खाने का स्वाद चखे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट की टैग लाइन मन मत मारो, खाकर जाओ है। कहा रेस्टोरेंट का लक्ष्य अयोध्या के निवासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक उत्कृष्ट भोजन अनुभव प्रदान करना है।



कार्यक्रम का आयोजन प्रो. मीरा शुक्ला और विजय शुक्ला ने किया। भारतीय जनता पार्टी के सह  मीडिया प्रभारी डॉ. अंशुमान मित्रा इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए और अपनी शुभकामनाएँ दीं। मौके पर रमेश राणा, शिव मोहन, विष्णु एवं सूर्य नारायण शुक्ला, रवि शुक्ला, प्रिया शुक्ला, आयशा शुक्ला और श्वेता शुक्ला सहित अन्य पारिवारिक सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments