Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजुलाई में 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण भुगतान सुनिश्चित करने का डीएम ने...

जुलाई में 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण भुगतान सुनिश्चित करने का डीएम ने दिया निर्देश


अयोध्या। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड परियोजना को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जुलाई माह के अंत तक 84 कोसी मार्ग में अधिग्रहित भूमि के 80 प्रतिशत भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।

डीएम ने तहसीलदार बीकापुर को निर्देश दिए कि वे सभी लेखपालों के साथ बैठक कर लम्बित कार्यों की सूची तैयार कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही नेशनल हाईवे से जुड़े अधिकारियों को जल्द से जल्द निशानदेही कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

रिंग रोड परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को आदेश दिए कि अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के अंतर्गत सात ग्रामों की संपत्ति का मूल्यांकन कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (एल.ए.) ने अवगत कराया कि रिंग रोड के अंतर्गत कुल 17 गांवों की भूमि का मूल्यांकन किया जाना है, जिनमें से 10 गांवों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

जिलाधिकारी ने लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि दोनों परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments