Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है - पवन पाण्डेय

भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है – पवन पाण्डेय


◆ झलकारी बाई वार्ड में आयोजित हुई पीडीए पंचायत सभा


अयोध्या। सपा महानगर द्वारा झलकारी बाई वार्ड में पीडीए पंचायत सभा आयोजित किया। सभा नगर निगम में भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दे पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पोल खोलो अभियान भी चलाया गया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर सचिव जगन्नाथ यादव ने किया।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है और वह प्रमुख प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंप रही है कहा कि प्रदेश में सपा सरकार द्वारा लागू की गई कन्या विद्याधन, लैपटॉप, वृद्धावस्था पेंशन, जैसे अनेकों जनहित के मुद्दे पर लागू की गई योजनाएं सरकार द्वारा खत्म कर दी गई है।

 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा भाजपा सरकार में भीषण गर्मी मे अधोघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है 41 ग्रामसभाओं को 10 नए वार्ड बनाकर नगर निगम मे समायोजित किया गया है परंतु उन क्षेत्र को शहरी फीडर से नहीं जोड़ा जा रहा है इस पर नगर निगम मौन है परंतु सरकार का दावा है अयोध्या क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

 महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि नगर निगम में जो नए वार्ड बनाए गए हैं उसमें नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है जगह-जगह सड़के टूटी हुई है लेकिन सभी वार्डों में नगर निगम ने नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया है।

मौके पर महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव, रक्षा राम यादव, श्री चंद यादव, प्रवीण राठौर, सूरज वर्मा, नागेश्वर नाथ कोरी, राम बक्श यादव, जेपी यादव, परशुराम भवन यादव, सरोज यादव, अपर्णा जायसवाल, रजनी सिंह, पूजा वर्मा, अंकित यादव, रामकेवल यादव, ऋतुराज सिंह, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments