अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खनुवावा कछौली में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, अशोक, आम सहित कई औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए।
पौधरोपण के बाद सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि “माँ केवल जीवन देने वाली नहीं होती, वह धरती, प्रकृति और वृक्षों के रूप में भी हमारी रक्षा करती है। एक पेड़ माँ के नाम लगाना, वास्तव में प्रकृति को सम्मान देने का प्रयास है।” उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल ने कहा कि वे पौधों को केवल रोपें नहीं, बल्कि उनके पोषण व सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएं। मौके पर राघवेंद्र तिवारी, प्रधान भूपेंद्र पांडे, सहायक अध्यापक सूबेदार यादव, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रवीण मिश्रा, विनीत पांडे लकी पांडे, सहित बडी संख्या में छात्रों व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।