Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक क्षेत्र में धंसी सड़क, मैजिक वाहन फंसा

चौक क्षेत्र में धंसी सड़क, मैजिक वाहन फंसा


अयोध्या। शहर की सबसे व्यस्त और प्रमुख जगहों में शुमार चौक क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क अचानक धंस गई और एक मालवाहक मैजिक वाहन उसमें फंस गया। हादसे के बाद क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। वाहन में लदे सामान को दूसरे वाहन की मदद से रवाना किया गया, वहीं फंसे वाहन को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व इसी स्थान पर सीवर लाइन बिछाने के लिए गहरी खुदाई की गई थी। तब से लगातार इस स्थान पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सीवर कार्य के बाद उचित मरम्मत न होने के चलते सड़क कमजोर हो चुकी थी। धंसने की यह पहली घटना नहीं है, पहले भी इसी क्षेत्र में जलजमाव और गड्ढों के कारण दो-तीन लोग चोटिल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की समुचित मरम्मत कराई जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। अन्यथा बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments