जलालपुर अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की फोटो और आपत्तिजनक शब्द पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पीड़ित युवती ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
युवती ने आरोप लगाया कि अनुराग चौरसिया निवासी बड़ा गांव, थाना जलालपुर, ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों के साथ अश्लील टिप्पणियां और सामग्री पोस्ट की है। इस हरकत से वह मानसिक रूप से परेशान है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनुराग चौरसिया के विरुद्ध आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक और चिंताजनक उदाहरण है, जिससे युवाओं खासकर महिलाओं की निजता और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी