Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध मोरंग लदे ट्रेलर पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चालक के...

अवैध मोरंग लदे ट्रेलर पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पदुमपुर चौराहा, राजेसुल्तानपुर के समीप एक संदिग्ध ट्रेलर को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। विभागीय टीम ने हाईवे पर पीछा करते हुए जैतपुर क्षेत्र में ट्रेलर को चारों ओर से घेर कर पकड़ लिया।

जिला खनिज अधिकारी कमलेश साहू ने बताया कि पकड़े गए ट्रेलर में करीब 25 घन मीटर अवैध मोरंग लदी हुई थी, जिसके संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पंकज यादव और ट्रेलर मालिक का नाम देवेंद्र सिंह बताया।

खनिज अधिकारी की तहरीर पर जैतपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा, चोरी और उपखनिज नियमावली की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जिला खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments