Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्यार्थी चेतना समागम में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प, अभाविप ने मनाया...

विद्यार्थी चेतना समागम में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प, अभाविप ने मनाया 77वां स्थापना दिवस


◆ राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले – छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का अभियान है अभाविप


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर द्वारा मंगलवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर “विद्यार्थी चेतना समागम“ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रारंभिक प्रस्तावना में महानगर अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्रा ने कहा कि संगठन न केवल छात्रहित में कार्य कर रहा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा, अभाविप विश्व का सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक छात्र संगठन है। आपातकाल जैसे कठिन दौर में भी परिषद ने आवाज बुलंद की। आज का विद्यार्थी चेतना समागम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का सामूहिक प्रयास है। परिषद शिक्षा को परिवार की भावना से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल डिग्री का नाम नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने का काल है। परिषद के साथ मेरा जुड़ाव पुराने समय से है और इसका योगदान सराहनीय है।

संघचालक प्रो. विक्रम प्रसाद पांडे ने कहा, आज का विद्यार्थी पुस्तकों से बाहर निकलकर समाज की समस्याओं को समझे और राष्ट्र सेवा में भूमिका निभाए। संस्कार, सेवा और आत्मविश्वास के साथ छात्र आगे बढ़ें।

आभार ज्ञापन करते हुए महानगर मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभाविप ज्ञान, शील और एकता के मूलमंत्र के साथ विद्यार्थियों का नेतृत्व कौशल और चरित्र निर्माण कर रही है। भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने का यही मार्ग है। कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने किया।

इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजशरण शाही, विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, आरएसएस के महानगर संघचालक प्रो. विक्रम प्रसाद पांडे, महानगर अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्रा, मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व इकाई मंत्री दिवाकर चौरसिया विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments