Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदस दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है युवती से...

दस दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है युवती से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोपी


आलापुर अम्बेडकरनगर। थाना जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम जल्लापुर (गिरैया बाजार) में एक युवती के साथ भूमि विवाद को लेकर मारपीट और अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है, जबकि पीड़िता के मुताबिक पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते नामजद आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
क्षेत्रीय निवासी युवती ने बताया कि 28 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी पुराने भूमि विवाद को लेकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने जानबूझकर अपने जीजा को बुलाया, जो एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा। पहुंचते ही उसके जीजा ने अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं और विरोध करने पर उसको थप्पड़ मारकर जबरन घर के अंदर खींच लिया।
पीड़िता का कहना है कि घर के अंदर उसके साथ अशोभनीय हरकतें की गईं और कपड़े तक फाड़ दिए गए। शोर सुनकर जब उसकी मां और बहन बचाने दौड़ीं, तो आरोपियों ने तीनों को डंडों और लात-घूंसे से पीटा। मारपीट के दौरान युवती की मां को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, घटना के दस दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता और उसके परिजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था की बात करने वाली पुलिस की साख इस घटना ने तार-तार कर दी है। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments