Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीसी प्वाइंट से 70 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बीसी प्वाइंट से 70 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस


कुमारगंज, अयोध्या। बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट से चोरों ने 70 हजार रुपए पार कर दिए।घटना की जानकारी होने पर बैंक मित्र ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की सहायता से घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

        थानाक्षेत्र कुमारगंज के पारा धनेथुआ पूरे ज्वाला पाठक गांव निवासी शिवाकांत पाठक घर से सटी दुकान में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कुमारगंज से सम्बद्ध बीसी प्वाइंट संचालित करते है। मंगलवार को करीब 11ः30 बजे शिवाकांत चार्जर लाने घर के भीतर चले गए इसी बीच चोरों ने काउंटर में रखा 70 हजार रुपए पार कर दिया। हालांकि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।घटना की जानकारी प्वाइंट के संचालक को करीब 12ः30 बजे हुई जब एक महिला रुपए निकालने आई। विड्राल भरने के बाद जब रुपए देने के लिए काउंटर खोला तो रूपए गायब पाकर होश उड़ गए। बीसी केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।

      सूचना मिलते ही थाना कुमारगंज के उप निरीक्षक धनीराम वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।तथा सीसीटीवी का निरीक्षण किया।पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूँछतांछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments