Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेलवे ओवर ब्रिज निमार्ण के दौरान गिरा भारी भरकम गाटर, टला बड़ा...

रेलवे ओवर ब्रिज निमार्ण के दौरान गिरा भारी भरकम गाटर, टला बड़ा हादसा


अयोध्या। हलकारा का पुरवा क्रासिंग नं 108 में दोपहर में पुल पर गाटर रखने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भारी भरकम गाटर क्रेन की चेन टूटने के कारण पटरियों पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई। लगभग एक घंटे में गाटर को रेलवे टैक से हटाया गया। इस दौरान टेन नहीं चली।

मंगलवार की दोपहर हलकारा का पुरवा दर्शन नगर में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज पर गाटर लगाया जा रहा था। जो क्रेन का चेन टूटने के कारण रेलवे टैक पर आ गिरा। सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तथा गाटर को किनारे किया गया। गाटर गिरने से हुए नुक्सान को सही किया जा रहा है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया क्रेन से छूटने के कारण गाटर गिर गया था। किसी प्रकार का कोई नुक्सान नही हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments