Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया पौधरोपण


अयोध्या।अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर किया गया। जनौरा स्थित आर बीएस होटल के परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा एक पौधा मां के नाम के तहत लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल संचालक अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया। संगठन के द्वारा समय-समय से सामाजिक कार्यों को करने पर भी चर्चा की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारी द्वारा सभी ब्लाकों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी क्रम में आज आरबीएस होटल के परिसर में दर्जनों विभिन्न प्रकार के पौधे  माँ  स्व भागवंती देवी, स्व राजेश्वरी देवी, स्व कैलाशा सिंह, स्व कुसुम सिंह, सुशील सिंह, स्व राजेश्वरी देवी, स्व सरस्वती सिंह, स्व श्रृंगारी देवी, स्व कृष्णा सिंह के नाम से लगाये गए। कार्यक्रम के उपरांत डी पी सिंह ने अनिल सिंह व सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। मौके पर  राजेश कुमार सिंह, अम्बरीष सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, सुरेश कुमार सिंह, डी पी सिंह, रविंद्र कुमार सिंह,राकेश सिंह, रिंकू सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments