Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, दो कुंतल भैंस का मांस लेकर जा...

अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, दो कुंतल भैंस का मांस लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। अलीगंज पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा से करीब दो कुंतल प्रतिबंधित भैंस का मांस बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम द्वारा मोजनपुर क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। ऑटो में बोरी और कपड़े में लपेटा हुआ लगभग दो कुंतल कटा हुआ भैंस का मांस पाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गुलाम मोहम्मद उर्फ शाहबान पुत्र हसरत अली निवासी कुशौरी, थाना कलवारी, जनपद बस्ती बताया। वाहन की तलाशी में एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गुलाम मोहम्मद एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद बस्ती के थाना कलवारी में कई गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे मामले भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर यादव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, कांस्टेबल विजय कुमार, सर्वेश कुमार व अमित कुमार मौर्या शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments