Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबच्चों ने निकाली सर्वशिक्षा अभियान रैली, दिया जागरूकता का संदेश

बच्चों ने निकाली सर्वशिक्षा अभियान रैली, दिया जागरूकता का संदेश


जलालपुर अम्बेडकर नगर। शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय जलालपुर के बच्चों ने बुधवार को भव्य रैली निकालकर सर्वशिक्षा अभियान को बल दिया। रैली में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा व स्वच्छता से संबंधित प्रभावशाली नारे लगाए।

विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली साहब तारा, मुलायम सिंह महिला डिग्री कॉलेज, नगर पालिका कार्यालय, तहसील होते हुए सुर्हुरपुर रोड तक निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” और “हम भी स्कूल जाएंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता, ताजा भोजन और शुद्ध पेयजल का उपयोग करें।

रैली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंसर एजाज, हरिश्चंद्र गौतम सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments