Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखून के बदले पैसे लेने का वाला निकला जिला महिला अस्पताल का...

खून के बदले पैसे लेने का वाला निकला जिला महिला अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड


अयोध्या। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त दिलाने के नाम पर रूपये लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला महिला चिकित्सालय में प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने तीमारदार से आनलाइन 7000 रूपये खून दिलाने के नाम पर लिए थे।

16 जून को प्रसूता रीना को खैरनपुर सीएचसी से गंभीर एनीमिया की हालत में जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया था। तीमारदार अरविंद कुमार जब ब्लड बैंक पहुंचे, तो उन्हें डोनर न होने की बात कहकर मना कर दिया गया। इसी दौरान ब्लड बैंक के पास एक युवक मिला जिसने सात हजार रुपये में खून उपलब्ध कराने की बात कही। तीमारदार ने ऑनलाइन भुगतान किया, और आधे घंटे बाद खून दे दिया गया। जबकि सीएमओ सुशील कुमार बानियान ने बताया कि यह सेवा जेएसवाई लाभार्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है, यहां तक कि जांच शुल्क भी नहीं लिया जाता।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार आरोपी संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी नवी का पुरवा, थाना रौनाही, जिला अयोध्या, जिला महिला चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसने तीमारदार से छलपूर्वक 7 हजार रुपये ऑनलाइन लेकर खून उपलब्ध कराया और डोनर को अंधेरे में रखा।

प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत कोतवाली नगर में दर्ज किया गया। गिरफ्तारी गांधी पार्क गेट के पास से मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 1.20 बजे की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments