Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यवाही न होने से आहत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने थाने पर...

कार्यवाही न होने से आहत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने थाने पर दिया धरना, आत्महत्या की चेतावनी से मचा हड़कंप


अंबेडकर नगर। दबंगों पर कार्यवाही न होने से आहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ महरुआ थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया। थाने पर बैठकर उन्होंने प्रशासन को एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह थाने पर ही आत्महत्या कर लेंगी। इस चेतावनी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। थाना परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटे रहे।

रिंकल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा तालाब की सरकारी जमीन पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर कब्जा किया जा रहा था। विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर लौटीं, तो सीबू सिंह नामक व्यक्ति असलहा लेकर उनके घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उनके पति, जो किसी काम से गांव में गए थे, उन्हें भी आरोपितों ने पीटा।

रिंकल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परेशान होकर उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल न्याय की मांग की है।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन धरना समाप्त कराने और मामले को सुलझाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments