Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबारात में मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

बारात में मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। अहिरौली पुलिस ने रज्जूपुर दरबन गांव में बारात के दौरान मारपीट करने वाले चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया । यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 10 जून को रज्जूपुर दरबन गांव में एक विवाह समारोह के दौरान बारात में पहुंचे कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना अहिरौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उपनिरीक्षक कमला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को पटेल नगर तिराहा से चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सावन पुत्र टाइगर , फन्ने खाँ उर्फ साहिद पुत्र नेता अबूबकस पुत्र शमशेर, रिजवान पुत्र महरूद्दीन हैं।चारों आरोपी ग्राम रज्जूपुर दरबन थाना अहिरौली के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद, हेड कांस्टेबल वंशीलाल वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिप्रकाश यादव ,कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल विकास चौहान शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments