Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफेसबुक से हुई दोस्ती फिर अश्लील वीडियो बनाकर वसूले रुपये, मुकदमा दर्ज

फेसबुक से हुई दोस्ती फिर अश्लील वीडियो बनाकर वसूले रुपये, मुकदमा दर्ज


◆ आरोपी पर बाद में दो लाख रुपये मांगने का भी लगा आरोप


◆  कोतवाली नगर क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही है मामले की जांच


अयोध्या। कोतवाली नगर की रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देने के बाद अश्लील वीडियो बना कर शारीरिक व आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि कोतवाली नगर नाका निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव से उसकी फेसबुक के माध्यम से जान-पहचान हुई। इसे बाद दोनों के बीच मिलना जुलना व बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 23 नवंबर 2024 को शहर के एक होटल में मिलने के लिए उसे बुलाया तथा शारीरिक शोषण किया। जिसका वीडियों भी आरोपी द्वारा बनाया। उसके नाम पर आरोपी ने एक मोबाइल भी फाइनेंस कराया जिसका डाउनप्रमेंट पीड़िता द्वारा किया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसके कई किश्तों में एक लाख अस्सी हजार रूपये लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख रूपये की डिमांड करने लगा। मामले में कोतवाली नगर मे ंविभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments