जलालपुर, अम्बेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के खजूरी बाजार के निकट शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान खजुरी गांव निवासी मंगली राजभर (45 वर्ष) पुत्र चौथी राजभर के रूप में हुई है, जो पैदल ही अपने खेत की ओर जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगली राजभर दोपहर में खेत देखने के लिए घर से निकला था। जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, उसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उसकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है