Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाप्ताहिक ग्राम चौपाल मे ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

साप्ताहिक ग्राम चौपाल मे ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

@ बिपिन सिंह

पूराबाजार ,अयोध्या।  उत्तर प्रदेश सरकार  के मंशा के अनुरुप ’आपकी सरकार आपके द्वार ’ कार्यक्रम का  ’साप्ताहिक ग्राम चौपाल अभियान ’ मील का पत्थर साबित होगा। जिसमें गाँव वालों की ही सहभागिता से ग्रामीण विकास का रोडमैप तय करने की रणनीति तैयार करने के  उद्देश्य से विकास खण्ड पूरा बाजार के 54 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक ग्राम चौपाल अभियान कार्यक्रम संचालित  कर ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान किये  जाने की युद्ध स्तर पर  तैयारी प्रारंभ हो गई है । इसी कड़ी में सरकार  की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए “आप की सरकार आप के गांव “ कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सराय चैमल में साप्ताहिक ग्राम चौपाल अभियान का श्रीगणेश करते हुए ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के साथ  खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह , ग्राम विकास अधिकारी कोमल  मिश्रा , आपूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी , ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण स्वपनिल सिंह , ब्लाक समन्यवक दिलीप कुमार , लेखाधिकारी अम्बरीश कुमार , पंचायत सहायक सुष्मिता पाण्डेय , नेहा गुप्ता , सुनील वर्मा , खुशबू वर्मा , गुड़िया आदि सभी पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ पूरा कार्यालय वहां  मौके पर मौजूद रहा ।

ग्राम चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । तत्पश्चात् व्यक्तिगत शौचालय , आवास , हैंड पंप के संचालन , वृद्धा पेंशन , दिव्यांगजन एवं विधवा पेंशन , राशन कार्ड , खडंजा मार्ग , प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास , विद्युत आपूर्ति , आय /जाति/ निवास प्रमाण पत्र समूह संबन्धित समस्याओं के आवेदन देने वाले ग्रामीणों से उनकी बात सुन कर पूरी जानकारी ली एवं उन्होंने प्रत्येक पात्रों को सभी कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह को  अविलंब समाधान का निर्देश दिया। चौपाल के अंत में मुख्यअतिथि श्री सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा सहित पूरे अमले ने घर घर जा कर संत राम , रामू , शीला , गुड़िया , व गुडडू आदि  लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments