Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर आलापुर में मुख्यमंत्री का भाजपाइयों ने...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर आलापुर में मुख्यमंत्री का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

आलापुर, अम्बेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर आलापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह में जिले के आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव, उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह ‘धामी’, क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव, राजेसुल्तानपुर के थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी सहित कई स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख चेहरे भी इस अवसर पर मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, भाजपा नेत्री अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे, जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री व भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता, जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ‘कन्हैया’, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के लिए विकास की नई राह खोलेगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की समग्र प्रगति सुनिश्चित होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और विकासपरक नीतियों का प्रमाण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments