Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। मालीपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो समेत अन्य धाराओं में वांछित दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बीते 25 अप्रैल को मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शिकायत किया था कि उस की नाबालिग पुत्री को राहुल राजभर व सूरज बहला फुसलाकर कर भगा लेगये हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिस क्रम में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बयान के आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो ऐक्ट की धारा बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया की उक्त मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्तगण सूरज राजभर निवासी मछली गांव मकदूमपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर व राहुल पुत्र जगदीश निवासी दरगाह शाह रमजान थाना मालीपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक आवश्यकत कार्रवाई करते हुए न्ययालय भेज दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments