Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काट कर तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत की ऐतिहासिक पदयात्रा की तथा आमजन के समस्याओं से अपने को जोड़ा।
जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह गांधी जी ने दांडी यात्रा के माध्यम से अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया था। उसी तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश को केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार से निजात दिलाने का कार्य करेगी।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा कि आज पूरे देश में राहुल गांधी विपक्ष की आवाज बन चुके हैं। पूरे भारतवर्ष में सत्ताधारी दल के विरुद्ध आम आदमी की आवाज अगर कोई उठा रहा है, तो वह सिर्फ राहुल गांधी उठा रहे हैं। जहां सारा विपक्ष केंद्र की सरकार से डरकर शांत होकर बैठा है और सिर्फ चुनाव के अलावा आम दिनों में सत्ताधारी दल के विरुद्ध बोलने से बचता है। वही हमारे नेता राहुल गांधी ईडी और सीबीआई के डर को दरकिनार कर इस तानाशाही सरकार के विरुद्ध आम जन की आवाज को संसद से सड़क तक उठाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा , पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राजकुमार पांडे, युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, पीसीसी सदस्य राम अवध , एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत, नाजिश फातिमा, पंकज सिंह, करण त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश पांडे धीरेंद्र नाथ वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ विनोद गुप्ता, विजय यादव धर्मेंद्र सिंह फास्टर रविंद्र कोरी, बृजेश वर्मा ,बुद्धि पाल वर्मा, अमन, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष आशुतोष शांडिल्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments